ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: युवक की नहाते समय डूबकर मौत

बौंडी, बहराइच। थाना क्षेत्र के ऊंच गांव निवासी 17 वर्षीय आदर्श पुत्र अनूप सिंह की रविवार दोपहर नहाते समय बुढ़िया नाला में डूब कर मौत हो गई। गांव निवासी दो अन्य लड़कों के साथ दोपहर में बुढ़िया नाला में साथियों के साथ नहा रहे थे कि अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दो अन्य साथियों ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूबने लगे। उन्होंने शोर मचाया जिस पर आसपास के ग्रामीण तालाब की तरफ दौड़े और दो लोगों को बचा लिया लेकिन आदर्श का पता नहीं चल पाया। गोताखोरों की मदद से 3 घंटे के बाद जलकुंभी में शव बरामद हुआ। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजन रोते बिलखते तालाब के किनारे पहुंचे। पिता अनूप सिंह के इकलौते बेटे थे। वह इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाए और रोते हुए बेहोश हो गए। ग्रामीणों के प्रयास से काफी देर बाद उनको होश आया। घर का इकलौता चिराग होने के कारण परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें