: तालाब में डूबकर युवक की मौत
Admin
Mon, Jul 29, 2024पयागपुर, बहराइच। साइकिल से गेहूं पिसाने जा रहे हैं युवक की तालाब में डूब कर मौत हो गई । घटना पयागपुर थाना अन्तर्गत ग्राम वैनी की है। जहां ध्रुव कुमार तिवारी पुत्र स्व सर्वजीत तिवारी उम्र 30 वर्ष की गांव के तालाब में डूबने से मृत्यु हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा तालाब से शव को निकलवाकर पंचनामा की कार्यवाही कर पीएम के लिए भेज दिया गया। गौरतलब हो कि ग्रामसभा वैनी निवासी ध्रुव कुमार तिवारी पुत्र स्व. सर्वजीत तिवारी गेहूं पिसाने के लिए साइकिल पर गेहूं लाद कर जा रहे थे कि रास्ते के बगल में स्थित तालाब के निकट अचानक साइकिल पर से ध्रुव कुमार तिवारी का संतुलन बिगड़ गया। जिससे यह तालाब में गिर गए और डूब कर मृत्यु हो गई। असामायिक मृत्यु होने से पत्नी और घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मार्ग दुर्घटनाओ में दो की मौत तीन अन्य घायल
बहराइच। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक कांवरिया भी शामिल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना मोतीपुर के ग्राम पड़रिया निवासी रामधन 30 पुत्र विंध्याचल रविवार को कांवड़ लेकर शिव मंदिर के लिए जा रहा था। पैदल ही कांवड़ लेकर खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित बुढ़वा बाबा पहुंचा था। तभी शाम सात बजे नानपारा लखीमपुर मार्ग पर नैनिहा मंडी के पास उसे पिक अप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई। एक घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही रामगांव थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग स्थित अकेलवा गांव के निकट अज्ञात व्यक्ति को अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर जरवलरोड थाना क्षेत्र के लखनऊ-बहराइच मार्ग पर बाइक में चार पहिया वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें दुर्गेश पुत्र बनवारी लाल 38 कंदैलागढ़ी कैसरगंज, गांव निवासी रामू 35 पुत्र गया प्रसाद और राजित राम पुत्र शंकर निवासी श्रीराम पुरवा कैसरगंज घायल हो गए। सभी को सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। यहां दुर्गेश और रामू की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में घायल महादेवा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन