: तेज रफ्तार टैªक्टर-ट्राली की ठोकर से युवक की मौत
Admin
Mon, Apr 1, 2024बहराइच। टैªक्टर-ट्राली की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक टैªक्टर-ट्राली लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना थाना खैरीघाट अन्तर्गत बीती देर रात्रि की है। जहां बांसगढ़ी दिलीप कुमार पुत्र टीकाराम 29 वर्ष जरूरी कार्य से कही गया था। वापस लौटते समय इमामगंज के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार टैªक्टर-ट्राली ने बाइक में ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी एस.के.सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जायेगी।
हत्या कर नहर किनारे फेंका युवक का शव
देर रात्रि दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला था युवक
जांच में जुटी पुलिस
बहराइच। दुकान बंद कर घर जा रहे युवक का शव दूसरे दिन सुबह नहर किनारे पड़ा पाया गया। परिजनों का आरोप है कि पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घटना थाना रानीपुर की है। जहां कलुआपुर के मजरा पंडितपुरवा निवासी वकील अहमद 46 वर्ष कुट्टी बाजार में साइकिल रिपेयरिंग की दुकान खोल रखी है। रविवार रात्रि को वह दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला। जब वह देर रात्रि तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पर उसका पता नहीं लग सका। परिजन खोजबीन में लगे ही थे तभी सोमवार सुबह बलचनपुरवा नहर के किनारे उसका शव पड़ा पाया गया। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान पाये गए तथा उसके दांत भी टूटे मिले। जिससे आशंका जतायी जा रही है कि उसके चेहरे पर ईट से वार कर उसकी हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना रानीपुर में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक आरती वर्मा का कहना है कि पीएम रिपोट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। वहीं परिवार के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले वह दूसरे की दुकान पर काम करता था। अब स्वयं की दुकान खोलने पर उसके यहां ग्राहक आने लगे थे। जिसकी वजह से कुछ लोग उससे रंजिश रख रहे थे। रंजिश के चलते उसकी हत्या की गई है।
अनियंत्रित कार पेड़ से टकरायी, इलाज के दौरान युवक की मौत
बहराइच। अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने के चलते चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई। गौरतलब हो कि शहर के मोहल्ला कानूनगोपुरा उत्तरी निवासी अरविन्द मिश्रा 48 वर्ष नैनीताल में रिसार्ट चलाते है। नैनीताल से लौटते समय उनकी कार जैसे ही बहराइच-सीतापुर मार्ग अन्तर्गत थाना हरदी के वीरशाहपुर के निकट पहुंची। तभी वह अनित्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन