ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार : तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 14, 2025

तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने देशी तमंचा व कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में सोमवार को उ.नि. नीरज कुमार सिंह मय हमराह आरक्षी सत्यवान यादव द्वारा झिंगहा घाट के पास से अभियुक्त शुभम शुक्ला पुत्र राज कुमार शुक्ला निवासी ग्राम कदियापुर थाना बौण्डी उम्र करीब 22 वर्ष को 01 अदद अवैध देशी तमांचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 149/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत शुभम शुक्ला पुत्र राज कुमार शुक्ला निवासी ग्राम कदियापुर थाना बौण्डी के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना फखरपुर व बौण्डी में पूर्व से मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय रवाना किया गया।

स्मैक के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस व एसएसबी के संयुक्त कार्रवाई में 10.60 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र भारत नेपाल बार्डर पर पिलर सं. 667 वहद ग्राम बलईगांव के पास चेकिंग के दौरान पकड़ा। तस्कर की पहचान सुरेश गोडिया पुत्र रामखेलावन गोडिया उम्र करीब 32 वर्ष निवासी लालपुर वार्ड नं. 11 जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल के रूा में की गई। जिसके पास से 10.60 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पकड़े गए तस्कर के विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुअसं. 361/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि उ.नि. शिवेश कुमार शुक्ला मय हमराह हे.का. सर्वेश्वर यादव, का. सूरज कुमार व एसएसबी बल के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी चेकिंग के दौरान तस्कर सुरेश गोडिया पुत्र रामखेलावन गोडिया उम्र करीब 32 वर्ष निवासी लालपुर वार्ड नं. 11 जिला बर्दिया राष्ट्र नेपाल को 10.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

01 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा से एक किलो तीन सौ ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में उ.नि.राहुल सरोज थाना रूपईडीहा मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा रविवार समय 23.55 बजे रेलवे स्टेशन रुपईडीहा से नेपाल सीमा की तरफ से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर की पहचान दिनेश कुमार दीक्षित पुत्र रामफल दीक्षित निवासी केवलपुर मोड़ दा. केवलपुर थाना रुपईडीहा के रूप में की गई। जिसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 213/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। तस्कर को न्यायालय सदर रवाना किया गया।

05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मोतीपुर आनन्द कुमार चौरसिया के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बलसिंहपुर मे कुल 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है उ.नि.विजय कुमार मय हमराह हे.का. अमरेश कुमार राय, हे.का. मुन्नालाल चौधरी के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम बलसिंहपुर में अवैध कच्ची शराब बेची जा रही है। जिस पर बाबादीन पुत्र रामशरन उम्र करीब 30 वर्ष निवासी लोधनपुरवा दा. लगदीहा थाना मोतीपुर के यहां छापेमारी कर कुल 05 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसके संबंध में स्थानीय थाना पर मुअसं. 360/2025 धारा 60(1) एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें