: युवक ने सरयू में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे
Admin
Sat, Sep 23, 2023बहराइच। पारिवारिक कलह के चलते एक युवक ने सरयू में छलांग लगा दी। काफी तलाश के बाद भी उसका शव बरामद नहीं किया जा सका। गोताखोरों द्वारा तलाश जारी है। कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोझिया के मजरा बढ़हिनपुरवा गांव निवासी 22 वर्षीय फिरोज अहमद पुत्र मशूद का शनिवार सुबह परिवार के लोगों से कहासुनी हुई। परिवार के लोगों ने अत्यधिक नशा न करने की बात कही। इससे फिरोज नाराज हो गया। उसने गांव के निकट स्थित पुल से सरयू नदी में प्रातः 8.30 बजे छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने फिरोज के सरयू में कूदने की सूचना परिवार को दी। परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। प्रभारी निरीक्षक अमितेंद्र कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की है। समाचार लिखे जाने तक युवक का युवक पता नहीं चल सका है। सरयू नदी के तट पर युवक के परिवार के लोग रो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन