ब्रेकिंग

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

सेनानी उत्तराधिकारियों ने ढींगरा को स्वतंत्रता संग्राम का महान क्रांतिकारी बताया

डीएम, एसपी की उपस्थिति में भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न

समाधान दिवस पर 89 शिकायतों में से 11 का हुआ निस्तारण

किसी भी आपातिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

Ad

योग सप्ताह का हुआ शुभारम्भ, पुलिसकर्मियों को कराया गया योगाभ्यास : योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Jun 15, 2025

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन्स में योग सप्ताह का शुभारम्भ हुआ। जिसमें समस्त पुलिसकर्मियों को योगाभ्यास कराया गया। रविवार को पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित ग्राउन्ड में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह (15 से 21 जून) का शुभारम्भ हुआ। जिसके प्रथम दिवस योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया तथा उपस्थित समस्त लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों द्वारा उत्साहपूर्वक सामूहिक प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर पहुप सिंह, प्रतिसार निरीक्षक भुवनेश्वर सिंह तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें