इम्प्रूवमेन्ट/कम्पार्टमेन्ट परीक्षा की तिथि में हुआ परिवर्तन : 26 जुलाई को सम्पन्न होगी लिखित परीक्षा
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Jul 19, 2025
बहराइच। अपर जिला मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि हाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट परीक्षा हेतु पूर्व में निर्धारित तिथि 19 जुलाई में संशोधन हो गया है। श्री रंजन ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब यह परीक्षा पूर्व निर्धारित स्थान राजकीय इण्टर कालेज में 26 जुलाई को दो पालियों में सम्पन्न होगी। हाईस्कूल की इम्प्रूवमेन्ट की लिखित परीक्षा 26 जुलाई को प्रथम पाली में प्रातः 08ः30 बजे से पूर्वान्ह 11ः45 बजे तक तथा इण्टरमीडिएट की कम्पार्टमेन्ट लिखित परीक्षा 26 जुलाई को द्वितीय पाली में अपरान्ह 02 बजे से अपरान्ह 05ः15 बजे तक राजकीय इण्टर कालेज बहराइच में सम्पन्न होगी। श्री रंजन ने बताया कि आयोजित होने वाली परीक्षा को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी व खण्ड शिक्षा अधिकारी रिसिया पुष्पेन्द्र जैन को क्रमशः ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।
समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए केन्द्रों पर नामित किये गये स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट
23 परीक्षा केन्द्रों पर शामिल होंगे 9216 परीक्षार्थी
बहराइच। उ.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रशा.) परीक्षा-2023 हेतु 27 जुलाई को एक पाली में पूर्वान्ह 09ः30 बजे से अपरान्ह 12ः30 बजे तक सम्पन्न होने वाली लिखित परीक्षा को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी, सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा सभी 23 परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इस प्रकार जनपद के समस्त 23 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 9216 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन