ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन वंदन : शहीदों को माल्यार्पण कर अर्पित की पुष्पांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 4, 2025

बहराइच। अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला इकाई बहराइच/श्रावस्ती के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी ‘‘अगस्त क्रांति‘‘ पखवाड़ा के अवसर पर शहीद नमन वंदन यात्रा विकास क्षेत्र पयागपुर में कार्यालय खण्ड विकास अधिकारी परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिला स्तंभ/स्मारक पर अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों/शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् का गायन किया गया। उपस्थित सभी सेनानी उत्तराधिकारियों ने शिला स्तंभ पर अंकित महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन वंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी पयागपुर दीपेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं और खुशी पूर्वक 15 अगस्त, 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्वो पर तिरंगा फहरा कर त्यौहार मना रहे हैं, वो इन्हीं स्वतंत्रता सेनानियों/शहीदों के बदौलत हर भारतीय को नसीब हुआ है। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने अपने पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों/शहीदों के सम्मान एवं उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा हेतु सेनानी शिला स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित किया। ब्लाक अध्यक्ष अनिल उपाध्याय और रमेश कुमार मिश्र ने संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका/नमन पुस्तिका खण्ड विकास अधिकारी पयागपुर को सप्रेम भेंट किया। कार्यक्रम में तुलसी राम मौर्य, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, जाहिर अली, अब्दुल रहमान, शाबान अली, सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें