जय-जय-जय हनुमान गोसाई कृपा करो महाराज : जेठ के चतुर्थ मंगल पर बजरगंबली की आराधना व भण्डारों का दौर रहा जारी
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 3, 2025
बहराइच/जरवलरोड/कैसरगंज। जेठ के चतुर्थ मंगल पर बजरगबली की पूजा आराधना व भण्डारों का दौर जारी रहा। सुबह से ही बजरंगबली के भक्त मंदिरों में पहुंचकर पूजा आराधना में लीन रहे। भक्तों द्वारा पूजा पाठ कर बजरगबली की आराधना की गई। शहर के घण्टाघर स्थित हनुमान मंदिर, छोटी बाजार स्थित हनुमान मंदिर, अस्पताल चौराहा स्थित मंदिर, मरी माता स्थित बजरगबली मंदिर, विकास भवन स्थित हनुमान मंदिर में भक्तों ने पहुंचकर पूजा-आराधना की। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के सहांरिणी माता मंदिर, सुखदेव राज पेट्रोल पम्प के सामने, नाथू बाबा मंदिर के पास, ड्रोलिया हास्पिटल, छावनी चौराहा, फायर स्टेशन के सामने, कचेहरी रोड पर कई जगहों पर भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा-पाठ व आराधना का दौर जारी रहा। चंहुओर बजरंगबली की धूम रही। जिसमें भक्तों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शहर के तमाम अन्य जगहों पर भी भण्डारे का आयोजन किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलवार (बड़ा मंगल) के दिन बहराइच पुलिस द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आर.एन.सिंह द्वारा पुलिस लाइन के बेरिया माता मन्दिर में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर समस्त जनमानस के कुशल-मंगल की कामना की गयी। तत्पश्चात भण्डारे का आयोजन किया गया तथा उपस्थित एवं आने-जाने वाले लोगों व श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी लाइन राज सिंह, स्टेनो एसपी संजय कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। वहीं जेठ मास के चतुर्थ बड़े मंगलवार को जरवलरोड में आस्था और भक्ति की गंगा बहती नजर आई। कस्बे में विभिन्न स्थलों पर भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। लोगों ने श्रद्धाभाव से बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। सब्जी मंडी स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ब्लॉक प्रमुख जरवल विपेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह, सदस्य जिला पंचायत मोनू सिंह, प्रधान अलीपुर सुनील कुमार यादव, जग्गा सिंह, ग्राम प्रधान मनोज राव, डा. सुशील कश्यप, रामदीन यादव, अशोक कुमार यादव, राहुल सिंह आदि लोगों ने प्रसाद वितरण किया। श्री बलभद्र आटो सेल्स परिसर में मोहित पोरवाल पुत्र कृष्ण कुमार पोरवाल द्वारा आयोजित भंडारे में प्रमोद कुमार गुप्ता, लक्ष्मी नारायण यादव, शरद पोरवाल, विपिन कुमार सिंह, विकास सिंह, सौरभ शुक्ला, ओम प्रकाश अवस्थी, राम लौटन जायसवाल तथा जगदीप श्रीवास्तव सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। इसी प्रकार थाना परिसर के सामने कैलाश प्रसाद विश्वकर्मा के प्रतिष्ठान पर भी भंडारा हुआ। जिसमें ब्लाक प्रमुख विपेन्द्र प्रताप सिंह ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजनकर्ताओं की सराहना की। ठाकुर भगौती सिंह किसान इंटर कालेज गेट पर विद्यालय द्वारा आयोजित भंडारे में प्रबंधक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मेजर विनोद कुमार मिश्रा, पवन कुमार सिंह, भाजपा नेता ओम प्रकाश अवस्थी एवं एनसीसी कैडेट्स ने सहयोग करते हुए प्रसाद वितरण में सक्रिय भागीदारी निभाई। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोषों से वातावरण गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। अंत में सभी ने हनुमान जी से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वहीं कैसरगंज स्थित यमलार्जुनपुर मोड पर परमहंस डिग्री कालेज के सामने सामाजिक कार्यकर्ता व अपना दल के पदाधिकारी शिव पूजन वर्मा द्वारा ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त भंडारे में स्थानीय लोगों द्वारा बजरंगबली के चित्र पटल पर फूल माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर पूजा अर्चन किया गया। इसके बाद आने जाने वाले राहगीरों को मिष्ठान तथा पूडी सब्जी का वितरण किया गया। इस मौके पर पवन कुमार सिंह निवासी गूंथिया, डा. बीपी सिंह, शिवाजी वर्मा, शालिकराम वर्मा, अनुरजा, आशीष वर्मा, सोनू सिंह फारेस्ट आदि लोग भंडारे के आयोजन में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन