स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के लिए डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक : श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ विभागीय योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 5, 2026
बहराइच। श्रम विभाग द्वारा 06 अक्टूबर को गेंद घर मैदान में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सकीय परामर्श हेतु आयोजित होने वाले श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सहायक श्रमायुक्त राज बहादुर यादव को निर्देश दिया कि शिविर में अधिक से अधिक श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ विभागीय योजना यथा श्रमिकों का पंजीकरण, नवीनीकरण एवं योजनाओं के लिए पंजीकरण एवं आवेदन तथा हितलाभ भी प्रदान किया जाय। डीएम द्वारा श्रमिक स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत श्रमिक अड्डों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते रहने के भी निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने अधि.अधि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह को निर्देश दिया कि शिविर स्थल पर पर्याप्त साफ-सफाई के साथ-साथ पेयजल एवं मोबाइल प्रसाधन की व्यवस्था उपलब्ध करायें जिससे आने वाले श्रमिकों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य शिविर स्थल पर चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के साथ-साथ एम्बुलेन्स एवं दवाओं इत्यादि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करायें। डीएम ने बैठक में उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों से अपेक्षा की कि स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करायें। इस कार्य के लिए उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा को उद्यमियों एवं व्यापारियों से समन्वय स्थापित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन