ब्रेकिंग

रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विशेष बैठक में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पवही पहुंचे थे सीडीओ

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित

24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

Ad

मानवाधिकार व किशोर अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूकता जरूरी : रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 4, 2026

रुपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा कस्बे के लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज के मीटिंग हाल में रविवार को प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ किशोर अधिकारों के हनन पर प्रभावी रोक लगाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला न्यायाधीश/जेएम प्रथम (अ.ख.) बहराइच पुष्पेंद्र सिंह गिल ने कहा कि मानवाधिकारों और किशोरों के अधिकारों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता बेहद जरूरी है। लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी होने के साथ-साथ उनके प्रति अपने दायित्वों को भी समझना चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश शुक्ला तथा किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य/मजिस्ट्रेट संजय अवस्थी ने भी मानवाधिकार एवं किशोर अधिकारों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल के देवीपाटन मंडल, गोंडा के मंडल प्रमुख मोहम्मद असरार सिद्दीकी एडवोकेट ने किया। अध्यक्षता काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अबुलैश एडवोकेट ने की, जबकि संचालन मास्टर सर्वजीत सिंह ने किया। समारोह में प्रदेश प्रभारी प्रशासनिक सैयद नदीम अहमद, डिस्ट्रिक्ट चीफ सोशल प्रोटेक्शन रईस अहमद, मंडल प्रभारी हाजी नूर अहमद, जिला उपाध्यक्ष बहराइच दीपांशु गुप्ता, अधिवक्ता शाहआलम, इब्राहीम एडवोकेट, सीनियर एडवोकेट आबाद अहमद, मसीदुल मन्नान, हीरालाल राव, हसन इस्तियाक, सैयद अजीम, जैनुल हक एडवोकेट, रीना सिंह नेपाल माइती, ध्रुव राज सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव, पूर्व विधायक राम जअ सागर राव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरिश्चंद्र गुप्ता उर्फ बंटू, शादाब अहमद, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन गुप्ता, हाजी अब्दुल कलीम सहित काउंसिल के पदाधिकारी, सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें