ब्रेकिंग

रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विशेष बैठक में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पवही पहुंचे थे सीडीओ

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित

24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

Ad

मायके और ससुराल पक्ष के बीच खूनी संघर्ष, छह घायल : सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 4, 2026

जरवलरोड, बहराइच। विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद अंतिम संस्कार के दौरान मायके और ससुराल पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया। हमले में कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई और छह लोग घायल हो गए जिसमें चार की हालत नाजुक है, जिन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार संपन्न कराया है। जानकारी के मुताबिक हुजूरपुर थाना क्षेत्र के चिलबिला निवासी अशोक कुमार गौतम की बहन सुनीता (30) की शादी तीन माह पूर्व जरवलरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत अहाता गांव निवासी राजेश के साथ हुई थी। मृतका पति के साथ इसी थाना क्षेत्र के बीबीपुर बारोलियाघाट में रहती थी। शुक्रवार को सुनीता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। ससुराल के लोग करेंट लगने की बात कहकर सीएचसी ले गए थे लेकिन मामला संदिग्ध लगने पर सीएचसी से तत्काल सूचना थाने को दी गई, पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव का कब्जे लिया और पोस्टमार्टम भेज दिया था। शनिवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव के साथ मायके पक्ष के लोग बरोलिया घाट पवारनपुरवा पहुंचे थे तभी इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में अशोक कुमार गौतम, रामकिशन उर्फ राहुल, सत्यप्रकाश, दीपक समेत करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में होंडा की कार को तोड़फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। विवाद की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद भेजा जहां से चार की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें