अलमारी का ताला तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात व नगदी उठा ले गए चोर : सोने, चांदी के जेवरात व नगदी समेत करीब 40 लाख की चोरी
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 5, 2026
बहराइच। थाना खैरीघाट क्षेत्र में बीती रात्रि संकल्पा ग्राम पंचायत के प्रधान के घर चोरी हो गई। चोर लाखों के जेवरात व नगदी ले उड़े। प्रधान पति शेर अली के मुताबिक चोर घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर 7-8 किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के जेवरात व 70 हजार रूपये की नगदी उठा ले गए। चोरी गए सोने, चांदी की कीमत करीब 40 लाख रूपये बतायी जा रही है। सोमवार प्रातः चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। उप निरीक्षक कवीन्द्र नाथ सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस थाना क्षेत्र में पहले भी रामपुर धोबियाहार, सैयद नगर में कोटेदार और वैवाही पुलिस चौकी के पास कारोबारी के घर समेत कई चोरी की घटनाएं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त ठीक से नहीं हो रही है। प्रभारी निरीक्षक खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन