जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का सांसद ने किया शुभारम्भ : सांसद ने दौड़ को हरी झण्डी दिखाई
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 5, 2026
बहराइच। श्री शंकर इंटर कॉलेज, नानपारा के तत्वावधान में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 75वीं जनपदीय युवा क्रीड़ा एवं सांस्कृति प्रतियोगिता का शुभारम्भ सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के साथ दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. गोंड ने जूनियर एवं सब-जूनियर बालक वर्ग की 100 दौड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्द्धन किया तथा दौड़ को हरी झण्डी दिखाई। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा सांसद श्री गोंड को सलामी दी गयी। साथ ही आसमान में गुब्बारा छोड़कर हरी झण्डी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, जिला क्रीडा अधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक व अध्यक्ष प्रबंध कारिणी समिति श्री शंकर इण्टर कालेज नानपारा अनुराग प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन