विशेष सचिव राज्य कर ने आकांक्षी ब्लाक हुज़ूरपुर का किया भ्रमण : पीएचसी रमवापुर तथा सिंहपुर ग्राम का किया निरीक्षण
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Oct 5, 2026
बहराइच। विशेष सचिव, राज्य कर, उ.प्र. शासन श्रीमती निधि श्रीवास्तव ने जनपद भ्रमण के दौरान आकांक्षी ब्लाक हुजूरपुर का भ्रमण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमवापुर, ग्राम पंचायत सिंहपुर का स्थलीय निरीक्षण कर स्ूकल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय, पेयजल परियोजना इत्यादि का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत गठित महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों के साथ संवाद कर समूह द्वारा उत्पादित वस्तुओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। सर्वप्रथम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रमवापुर का निरीक्षण करते हुए विशेष सचिव ने मौजूद मरीज़ों व तीमारदारों से वार्ता कर चिकित्सालय द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीज़ों एवं तीमारदारों की ओर से कोई भी प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। विशेष सचिव ने चिकित्सालय में उपलब्ध दवाओं की सघन समीक्षा करते हुए ड्रग लिस्ट के अनुसार उपलब्ध दवाओं का जायज़ा लिया। ड्रग लिस्ट में उल्लिखित 195 दवाओं के सापेक्ष 170 दवाएं उपलब्ध पायी गयीं। उन्होंने दवाओं का भौतिक सत्यापन ही नहीं किया बल्कि दवाओं के आनलाइन मांग पत्र की भी चेकिंग की जिसमें सभी विवरण दुरूस्त पाये गये। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, डीसी एनआरएलएम, डीपीएम, बीडीओ व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन