ब्रेकिंग

रुपईडीहा में प्राचीन मानवाधिकार काउंसिल का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया

सात नामजद सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

विशेष बैठक में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पवही पहुंचे थे सीडीओ

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित

24 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान

Ad

सीडीओ के प्रयास से 24 घण्टे के अन्दर बहाल हुई ग्राम पवही की विद्युत आप : विशेष बैठक में सम्मिलित होने के लिए ग्राम पवही पहुंचे थे सीडीओ

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Oct 4, 2026

बहराइच। पिछले दिनों गांधी जयंती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम पवही में आयोजित विशेष ग्राम सभा बैठक में प्रतिभाग किया गया। विशेष बैठक के दौरान ग्राम पंचायत के विकास एवं बेहतर भविष्य की संभावनााओं पर चर्चा की गई। बैठक के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता द्वारा गाँव का पैदल भ्रमण कर पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केन्द्र, आर.आर.सी. केन्द्र, सामुदायिक शौचालय आदि का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्रामवासियों द्वारा अवगत कराया गया कि 05 दिन से गाँव में बिजली नहीं आ रही है और पूरा गाँव अंधेरे में डूबा हुआ है। इस स्थिति का संज्ञान लेने हुए श्री धनवंता द्वारा तत्काल अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि तत्काल टीम लगाकर गाँव की विद्युत व्यवस्था को बहाल किया जाए। जिसके क्रम में विद्युत विभाग द्वारा तत्काल विशेष टीम लगाकर 24 घण्टे के अंदर गाँव की विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें