मजदूरी न मिलने पर भड़के मजदूर, डीएम को सौंपा ज्ञापन : मजदूरों ने धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी
Kunwar Diwakar Singh
Tue, Jun 2, 2026
बहराइच। थाना रूपईडीहा क्षेत्र के मजदूरों की मजदूरी का भुगतान न होने से नाराज दर्जनों मजदूरों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मजदूरों ने ठेकेदार और विभाग पर बकाया मजदूरी रोकने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मजदूरों का कहना है कि उन्होंने काम किया था, लेकिन अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। बार-बार मजदूरी मांगने पर ठेकेदार टालमटोल कर रहा है। आर्थिक तंगी के चलते मजदूरों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। धरना प्रदर्शन के बाद मजदूरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में तत्काल बकाया मजदूरी का भुगतान कराने और दोषी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की गई है। मजदूरों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन