ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सोशल एक्टिविटी से भी जोड़ा जाय : डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महिला पी.जी. कालेज प्रबन्ध समिति की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 14, 2025

बहराइच। महिला महाविद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित महाविद्यालय प्रबन्ध समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में प्रबन्ध समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने प्राचार्य व शिक्षण स्टाफ से अपेक्षा की है कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को क्वालिटी बेस्ड शिक्षा प्रदान करें तथा उन्हें अन्य सामाजिक, कल्चरल व स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भी बढ़ावा दें। बैठक के दौरान प्रस्तावित एजेण्डा पर विचार-विमर्श करते हुए डीएम ने सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में डीएम द्वारा कार्मिक मद व अंशकालिक मद पर चर्चा की गयी। साथ ही महिला कालेज में तैनात कार्मिकों की संख्या के बारे में जानकारी ली। डीएम ने प्राचार्या को निर्देश दिया कि महिला पीजी कालेज की छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ सोशल एक्टिविटी से भी जोड़ा जाय। साथ ही शिक्षक द्वारा उनको स्पोर्ट, बास्केटबाल, बैडमिन्टन इत्यादि के खेलों के प्रति जागरूक करने के भी निर्देश दिये। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव श्यामकरन टेकड़ीवाल, डीआईओएस सर्वदानन्द, महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रिया मुखर्जी, संतोष अग्रवाल, अजय अग्रवाल, आदर्श अग्रवाल, श्रवण कुमार शुक्ल, शिक्षिका डॉ सरिता यादव, मनीषा गुप्ता, रविकान्त कश्यप व राजेश पाल रावत सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें