ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: महिला कल्याण मंत्री ने वन स्टाफ सेन्टर का किया निरीक्षण

बहराइच। प्रदेश की मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने नगर के मोहल्ला सलारगंज स्थित महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टाफ सेन्टर का निरीक्षण कर हिंसा से पीड़ित बालिकाओं एवं महिलाओं के रहने के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पर्याप्त साफ-सफाई न पाये जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रबन्धक को निर्देश दिया कि वन स्टाफ सेन्टर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाय। वन स्टाफ सेन्टर पर तैनात महिला आरक्षियों को निर्देश दिया गया कि ड्यूटी के दौरान ड्रेस कोड का पालन करें। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती मौर्य ने सेन्टर में रह रही महिलाओं एवं बालिकाओं से यहां की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, खान-पान इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मंत्री श्रीमती मौर्य ने निर्देश दिया वन स्टाफ सेन्टर की बाउण्ड्रीवाल की ऊचाई को बढ़ा दिया जाय। मंत्री ने प्रबन्धक को निर्देश दिया कि शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सेन्टर में आने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को सभी सुविधाएं प्रदान की जायें। इस अवसर पर उप निदेशक महिला कल्याण एन.बी. सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी राज कपूर सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें