ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: गोष्ठी में नारी सुरक्षा व स्वावलम्बन के बारे में बताया गया

बहराइच। थाना कैसरगंज परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश सिंह की उपिस्थितं में सर्किल कैसरगंज के थाना कैसरगंज, फखरपुर, जरवलरोड व हुजूरपुर की महिला बीट पुलिस अधिकारी (शक्ति दीदी) की गोष्ठी की गई। जिसमें मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए 10 दिवस के शारदीय नवरात्र अभियान के संबंध में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के बारे में बताया गया। शासन द्वारा निर्गत आदेश निर्देश से सबको अवगत कराया गया । इस अवसर पर सर्किल के सभी के सभी थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। वहीं एंटी रोमियो टीम व शक्ति दीदी अभियान के तहत राजकीयहाई स्कूल परसेंडी थाना फखरपुर में उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेशों निर्देशों के क्रम में बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनते हुए महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। महिला संबंधी घटित अपराधों की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 व साइबर संबंधित अपराध शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई। सरकारी योजनाएं कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, वृद्धा पेंशन योजना व महिलाओं से उनकी समस्या के बारे में पूछते हुए जानकारी दी गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें