: महिला पुलिसकर्मियों ने दिए आत्मरक्षा के टिप्स
Admin
Sun, Oct 8, 2023
बहराइच। प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत आत्मरक्षा एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का आयोजन जय जवान जय किसान इंटर कॉलेज जरवल में किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 4 अक्टूबर को किया गया था। जिसका आज पांचवा दिन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला समानता सम्मान एवं सुरक्षा, जेंडर भेदभाव, महिलाओं के साथ होने वाले हिंसा, महिलाओं के संवैधानिक अधिकार, मौलिक अधिकार, महिलाओं के पुलिस थाने में अधिकार, महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा और उत्पीड़न के खिलाफ प्रमुख कानून की जानकारी, महिलाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षण की आवश्यकता की समझ पैदा करना आत्मरक्षा है। आक्रमण एवं प्रहार के तरीके इन तरीकों का प्रदर्शन सरल युक्तियां एवं सुरक्षा सलाह तथा समस्त भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उद्यमिता विकास में उद्यमिता और भारत में महिला उद्यमियों के गुण व चुनौतियों, स्वरोजगार के अवसर, औद्योगिक संभावित एवं उत्पाद चयन बाजार के लिए परिचय विपणन मिश्रण और मार्केटिंग मिक्स डिजिटल साक्षरता ई मार्केटिंग, औद्योगिक प्रबंधन, बुक कीपिंग, लाभ हानि खाता एवं बैलेंस शीट, बाजार सर्वेक्षण आवश्यकता एवं महत्व, ई सखी योजना सिलाई तथा ब्यूटी पार्लर के संबंध में प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर रुचि वर्मा, चांदनी वर्मा, विमला, सोनाली, ममता तथा सुपरवाइजर नागेश कुमार पटेल जिला प्रशिक्षण प्रभारी के.डी.तिवारी के द्वारा कार्यक्रम को समुचित तरीके से संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला थाना सहित थाना जरवलरोड का एंटी रोमियो दल प्रशिक्षणरत महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए और महिला अधिकारों की पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी। जिससे सभी महिलाएं अपने आप में सशक्त हो सके अपनी सुरक्षा और अपने अधिकारों को स्वयं प्राप्त कर ले। इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुपरवाइजर समस्त ट्रेनर तथा सभी प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन