ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक

बहराइच। “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए मिशन शक्ति दीदी के अंतर्गत विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, रमाकर पांडेय ब्लाक प्रमुख तेजवापुर, दिवाकर पांडेय, सर्वजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष जैतापुर, भरत लाल पांडेय जिला पंचायत सदस्य, संतराम पांडेय सदस्य जिला कार्यसमिति, डी.पी.अवस्थी, विजय सिंह, अभिजीत मिश्र आदि सम्मानितगणों की उपस्थिति में ग्राम गुजौली में नवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गा पंडाल पर आयोजित कवि सम्मेलन के अवसर पर काव्य पाठन की उत्कृष्ट कवियित्री शिखा सिंह को 1100 रुपए का नगद पुरस्कार व मिशन शक्ति का पंपलेट देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बौण्डी अंजनी कुमार राय मय फोर्स उप निरीक्षक जितेश कुमार सिंह, कांस्टेबल धनंजय, म.का. ज्योति साहू, म.का. मोनिषा द्विवेदी एंटीरोमियों टीम द्वारा ग्राम गुजौली मे महिलाओं, बालिकाओं को 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1930- साइबर अपराध से बचाव हेतु, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइन, 102-स्वास्थ्य सेवा तथा थाना पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें