खेत में काम कर रही महिला पर तेंदुए का जानलेवा हमला : महिला का इलाज मेडिकल कालेज बहराइच में चल रहा
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Sep 5, 2025
बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सेमरीघटही गांव में तेंदुए ने एक महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला जख्मी हो गई। महिला को इलाज के लिए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज बहराइच रिफर कर दिया। मुर्तिहा कोतवाली निवासिनी कल्याणी निषाद शुक्रवार अपराहन अपने खेतों में काम कर रही थी। तभी जंगल से निकले तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीख, पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह हांका लगाकर महिला की जान बचाई। फिलहाल महिला का इलाज मेडिकल कालेज बहराइच में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन