महिला की हत्या करने वाला युवक गिरफ्तार : अवैध संबंध के चलते महिला की हुई थी हत्या
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Jul 2, 2025
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना को सामने आई थी। जिसमें ग्राम पंचायत गोडहिया नंबर 2 के मजरा पांडेपुरवा में महिला का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध हालत में मृत पड़ा हुआ मिला था। पुलिस जांच के बाद खुलासा हुआ। महिला का शव हत्या करके उसी के गांव के रहने वाले अवधेश यादव उर्फ अनिल यादव ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मृत्यु रीना से पिछले कई वर्षों से अवधेश यादव से अवैध संबंध थे। हाल ही में रीना का संबंध गांव के ही एक अन्य युवक रिंकू यादव से हो गया था। जिसके चलते रीना और अवधेश के बीच तनाव बना हुआ था। सुबह रीना जब खेत में चारा काटने गई लगभग 15 मिनट बाद अवधेश भी वहां पहुंचा। दोनों के बीच में कुछ देर बातचीत हुई इसके बाद आरोपी ने पास ही गन्ने के खेत में ले जाकर रीना की गला दबाकर हत्या कर दी थी। मृतका के भाई ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रीना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी अवधेश यादव को गिरफ्तार का जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन