ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: अवैध संबंधों के चलते गला दबाकर महिला की हत्या, घर के बाहर पड़ा मिला शव

घर के एक कमरे में बंद मिला पति
बहराइच। गला दबाकर महिला की हत्या कर शव को घर के बाहर फेंक दिया गया। जबकि उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया गया। ग्रामीण अवैध संबधों के चलते महिला की हत्या की बात कर रहे है। घटना थाना मटेरा अन्तर्गत ग्राम दाढ़ेपुरवा की है। जहां निवासिनी सोनपरी 50 वर्ष का शव अपने ही घर के सामने पड़ा पाया गया। शव मिलने की जानकारी हुई तो भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मटेरा परमानंद तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले में पूछतांछ शुरू की। महिला के पति के बारे में जानकारी करने पर पति भगौती प्रसाद कमरे में बंद मिले। कमरे की चाभी महिला के पास मिली। पुलिस ने पति को कमरे से बाहर निकलवाया तथा मामले में जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक महिला का अपने ही चचेरे देवर से अवैध संबध चल रहा है। जिसके चलते उसकी गला दबा कर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस पति व ग्रामीणों से पूछतांछ कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीएम रिपोट मिलने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें