दो बच्चियों संग महिला ने नहर में लगाई छलांग, राहगीरों ने बचाई जान : पारिवारिक कलह के चलते महिला ने नहर में लगायी छलांग
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Aug 27, 2025
बहराइच। महिला ने दो बच्चों संग नहर में कूद कर जान देने की कोशिश की। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने उनकों नहर से निकालकर तीनों की जान बचाई। मामला थाना खैरीघाट का है। जहां लौकिहा की भयापुरवा की रहने वाली महिला शहीदा 28 वर्ष अपनी दो बेटियों वलीसा 04 वर्ष व खलीसा 03 वर्ष के साथ बुधवार प्रातः 10 बजे के निकट लौकिहा पुल से नहर में छलांग लगा दी। उसी समय पड़ोसी गांव कोरियनपुरवा के हरिश्चन्द्र व रामचन्द्र गुजर रहे थे। दोनों ने नहर में कूदकर महिला व उसकी दोनों बच्चियों को डूबने से बचा लिया। सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। पुलिस चौकी शिवपुर के प्रभारी राम प्रवेश यादव ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने नहर में छलांग लगायी थी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन