ब्रेकिंग

डीएम द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग को आवंटित की गई भूमि

02 दिवस में समितियों को अधिक से अधिक उर्वरक भेजने के दिये निर्देश

निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को विकास योजनाओं का लाभ मिल सकेः डीएम

एसपी ने जनशिकायतों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये

एसपी ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर उनके सराहनीय सेवाओं की प्रशंसा की

Ad

: कार पलटने से महिला घायल

बहराइच। बीती रात्रि तेज रफ्तार कार पलटने के चलते एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि अन्य सवार बाल-बाल बच गए। घटना गोण्डा-बहराइच राजमार्ग अन्तर्गत कोतवाली देहात के नगरौर की है। जहां पयागपुर के खुटेहना निवासी रीना पाठक पत्नी अशोक पाठक मेडिकल कालेज में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने आये थे। देर रात्रि वह वापस जा रहे थे। तभी नगरौर के पास पहुंचते ही उनकी कार पलट गई। जिसमंें रीना गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।

करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत
बहराइच। नल पर पानी लेने गये ग्रामीण की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना थाना रानीपुर अन्तर्गत हमीरपुर छिदकुरी की है। जहां सुरेन्द्र बहादुर सिह पुत्र राजेन्द्र सिंह 50 वर्ष शनिवार को अपने घर के सामने लगे नल पर पानी लेने गए थे। जहां जमीन पर टूटे पड़े तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसकी चपेट में वह आ गए। घायलावस्था में परिजन उन्हें लेकर सीएचसी चिरैयाटाड गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें