ब्रेकिंग

अभियुक्त विशाल मिश्रा मुकदमों में वांछित एवं फरार चल रहा था।

कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की समस्याओं से भी हुई रू-ब-रू

आजीवन सदस्यों ने मंडलायुक्त को सौंपा ज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

एसडीएम ने बच्चों का शैक्षणिक स्तर परखा

Ad

: सांड़ के हमले में महिला की मौत

बहराइच। खेत जा रही एक महिला पर छुट्टा सांड़ ने जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए शहर के मेडिकल कालेज लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना थाना हरदी अन्तर्गत ग्राम करेहना के मजरा माधवपुरवा की है। जहां दुलारी पत्नी शोभाराम 53 वर्ष सोमवार दोपहर अपने खेत जा रही थी। तभी सांड़ ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कालेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। ज्ञातव्य हो कि सांड़ के हमले की अब तक जिले में कई घटनाएं हो चुकी है। बीते दिनों पयागपुर में भी सांड़ के हमले में एक वृद्धा की मौत हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें