ब्रेकिंग

एक घर को किया क्षतिग्रस्त, फसलें तबाह

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया उद्घाटन

भारी मात्रा में भारतीय व नेपाली नकदी बरामद

सेनानी उत्तराधिकारियों ने देशभक्ति और बलिदान की चर्चा की

प्रत्येक मतदेय स्थल का चयन निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए

Ad

: महिला की गला दबाकर हत्या, नहीं हो सकी शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

महिला का शव गोंडा-बहराइच हाईवे के किनारे झाड़ियों में मिला
बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद महिला का शव गोंडा-बहराइच हाईवे के किनारे लगी झाड़ियों में फेंक दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला के गले पर दबाव के निशान है जिससे लग रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। महिला की लाश की सूचना पाकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल पयागपुर थाने की पुलिस को अवगत कराया गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल शंकर चतुर्वेदी मौके पर दल बल के साथ पहुंचे। थानाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा को भी घटना की जानकारी दी। कुछ देर में एसपी प्रशांत वर्मा भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद गांव के लोगों से बातचीत भी की। महिला की लाश को पहली बार देखने वाले राहगीरों से भी संवाद किया। पुलिस अधीक्षक श्री वर्मा ने बताया कि मृतक महिला की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। काफी कोशिश की गई लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ऐसे में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करवाने के बाद महिला के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने कहा कि महिला के गले पर दबाव के निशान हैं। कुछ संघर्ष के भी चिन्ह मिले हैं। लग रहा है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। उसने बचाव की कोशिश की है लेकिन सफल नहीं हो सकी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला की शिनाख्त के लिए सभी थानों को उसकी फोटो भेजी गई है साथ ही पुलिस टीमें गठित कर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें