ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: बिजली का केबिल खिंचवाने के दौरान महिला से मारपीट, मौत

पड़ोसी ने विरोध जताते हुए की थी मारपीट
बहराइच। बिजली की केबिल खिंचवाने के दौरान पड़ोसी द्वारा विरोध जताते हुए महिला के साथ मारपीट की गई। मारपीट के दौरान महिला की मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भिजवा दिया है तथा मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना हरदी थाना के ग्राम एरिया की है। जहां निवासिनी कलमावती उर्फ राम कुमारी 55 पत्नी सांवली मंगलवार शाम को बिजली के खंभे से अपने मकान तक तार खिंचवा रही थी। महिला अपने मकान के दीवाल से होकर तार निकलवा रही थी। तभी पड़ोसी राहुल और उसके परिवार के लोगों ने महिला को अपने ही दीवार से उसके तरफ तार न खींचे जाने से मना किया। इस पर महिला ने अपने मकान में तार खींचे जाने की बात कहते हुए विरोध को गलत बताया। आरोप है कि राहुल और अन्य ने इसी मामले को लेकर महिला की पिटाई कर दी। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष संतोष सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सरोज ने बताया कि तार लगाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान हाथापाई हुई। इसके कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। जिस पर परिवार के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। जिसके बाद केस दर्ज किया जायेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें