ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: मार्ग दुर्घटनाओं में महिला व युवक की मौत, चार अन्य घायल

महसी/मिहीपुरवा, बहराइच। जिले की अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में युवक व महिला की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाली देहात के तेजवापुर गांव निवासी रामसागर पुत्र कन्हैया और दिनेश पुत्र राम मुहूर्त चचेरे भाई थे। दोनों बाइक से अपनी बहन के यहां खालेपुरवा गांव मंगलवार को आए थे। काम निपटाने के बाद चचेरे भाई वापस घर जाने लगे। तभी बहराइच-सीतापुर मार्ग पर हरदी थाना क्षेत्र के गदामार खुर्द गांव के पास मोटरसाइकिल सवारों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल लाते समय राम सागर की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मोतीपुर थाना क्षेत्र में नानपारा लखीमपुर मार्ग पर ई-रिक्शा में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर दोंदरा पुल के पास ई-रिक्शा में ट्रक ने बुधवार सुबह 10ः30 बजे ठोकर मार दी। हादसे में परसपुर मटेरा गांव निवासी लैलातुन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सद्दाम, पैरूनिशा 32 और एक अन्य निबिया लक्ष्मनपुर मटेही गांव के घायल हुए हैं। घायलो को एंबुलेंस से सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें