ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

भेड़िए के हमले में महिला घायल : महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 26, 2025

कैसरगंज, बहराइच। कैसरगंज इलाके के मंझारा तौकली में जानवर को चारा देने गई 50 वर्षीय महिला सावित्री पर भेड़िए ने हमला कर दिया। भेड़िए ने महिला की गर्दन को बुरी तरह दबोच लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण लाठी और डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और भेड़िए को खदेड़ दिया। इसके बाद महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। भेड़िए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक भेड़िए ने 3 बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है और कई लोगों को घायल किया है। भेड़िए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने भेड़िए को पकड़ने के लिए विशेषज्ञों की टीम लगाई है। इसके अलावा, प्रभावित इलाकों में सीसीटीवी कैमरे और थर्मल ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। वन विभाग की टीम भेड़िए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भेड़िए को जल्द से जल्द पकड़ा जाए या उसे गोली मारने की अनुमति दी जाए। उनका कहना है कि भेड़िए के आतंक से उनके बच्चों और पशुओं की जान जोखिम में है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें