ब्रेकिंग

छात्र गोविंद पिछले करीब 12 दिनों से माघी गांव में अपने मामा नंद किशोर मौर्य के घर रह रहा था

सीमा सुरक्षा व कानून व्यवस्था का लिया जायजा

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

पुलिस की सक्रियता से लाखों की भैंस मालिक को मिली वापस

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

Ad

: घर में सो रही बालिका को भेड़िया ने बनाया निवाला, इलाके में हड़कंप

महसी, बहराइच। महसी क्षेत्र के गांवो में भेड़िए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात भेड़िया ने बालिका पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। जबकि दूसरी को घायल कर दिया। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल बालिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। गौरतलब हो कि हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरे बस्ती गडरिया के मजरा भटौली निवासी खुशबू 8 वर्ष पुत्री राजेश कुमार बुधवार रात को परिवार के लोगों के साथ सो रही थी। देर रात को घर में भेड़िया घुस गया। भेड़िया ने बालिका को जबड़े में दबोच लिया। इसके बाद उसे एक किलोमीटर दूर ले जाकर निवाला बना लिया। गुरुवार सुबह परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की तो क्षत विक्षत शव बरामद हुआ। इस पर भीड़ लग गई। वन विभाग और पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीओ रूपेंद्र गौड़ और वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद साकिब टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदी गौरा निवासी क्लाची 06 पुत्री फूलचंद्र रक्षाबंधन के लिए टेपरा कोटिया गांव निवासी मामा चेतराम कश्यप के यहां आई थी। उस पर भी भेड़िया ने हमला कर घायल कर दिया। उसका इलाज सीएचसी में चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें