ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

पांच वर्षीय बालिका को उठा ले गया भेड़िया, गन्ने के खेत में मिला शव : भेड़िए ने बालिका का दाहिना हाथ व बाया पैर खा लिया

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 10, 2025

बहराइच। थाना कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के परागपुरवा निवासी रामजीत की पांच वर्षीय पुत्री ज्योति को मंगलवार सायं 8 बजे एक आदमखोर भेड़िया उठा ले गया। यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने घर के पास मौजूद थी। परिजनों द्वारा तत्काल खोजबीन की गई परंतु बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे बच्ची का शव पास के गन्ने के खेत में मृत अवस्था में पाया गया। शव पर जानवर के हमले के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। जिससे यह अनुमान लगाया गया कि उसकी मृत्यु आदमखोर भेड़िए के हमले से हुई है। भेड़िए ने बालिका का दाहिना हाथ और बाएं घुटने के नीचे का पैर खा लिया। इस दुःखद घटना के दौरान पूर्व ग्राम प्रधान सतगुरु प्रसाद सहित कई ग्रामीणों ने खोज अभियान में विशेष सहयोग किया। वन विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में वन्यजीवों विशेषकर भेड़ियों की सक्रियता की पुष्टि की गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है। मौके पर उप जिला अधिकारी कैसरगंज, थाना प्रभारी कैसरगंज, थाना प्रभारी बौंडी सहित पुलिस व ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा आम जनता से सावधानियाँ बरतने की अपील की गई है। छोटे बच्चों को अकेले बाहर न निकलने दें। रात में अथवा जंगल, खाली क्षेत्रों में जाने से परहेज करें। समूह में चलें और सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या जानवर की सूचना तुरंत ग्राम प्रधान या वन विभाग को दें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें