ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: भेड़िया प्रभावित क्षेत्रों को तीन सेक्टरो में विभाजित किया गया

भेड़िया से प्रभावित क्षेत्र का वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है निरीक्षण
बहराइच। प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि बहराइच रेंज के अन्तर्गत तहसील महसी के लगभग 25 से 30 ग्रामों में भेडियों द्वारा किये जा रहे हमले के दृष्टिगत नियंत्रण/शमन की कार्यवाही के तहत हिंसक वन्य जीव भेड़िया के सक्रियता/प्रभावित क्षेत्रों को तीन सेक्टरो में विभाजित किया गया है। प्रभावित क्षेत्रों का विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिन एवं रात्रि में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी सेक्टर प्रभारियों से वार्ता कर हिंसक भेड़िया को रेस्क्यू करने की रणनीति बनाये जाने के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही हिंसक भेड़िया के रेस्क्यू सम्बन्धित समस्त संसाधनों का भी अनुश्रवण किया गया। हिंसक वन्य जीव की सूचना प्राप्त होने पर प्रतिक्रिया समय को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। वन विभाग, पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा आपसी समन्वय स्थापित करते हुए हिंसक भेडिया से प्रभावित क्षेत्र का रात्रि में गश्त किया गया, जिससे रात्रि में कोई भी घटना प्रकाश में नहीं आयी। प्रातःकाल से प्रभावित क्षेत्रों की थर्मल ड्रोनों की सहायता से हिंसक भेड़िए को खोजने की कार्यवाही की गयी। इसके अलावा कछारी क्षेत्र में पैदल काम्बिंग कर हिंसक भेड़िए को खोजने की कार्यवाही भी की गयी। वन प्रभाग स्तर पर स्थापित कमाण्ड सेंटर द्वारा सूचनाओं को प्राप्त कर प्रभावित क्षेत्र के सेक्टर-1, 2 व 3 में कार्यरत टीमों को आवश्यक निर्देश दिये गये तथा सेक्टर-3 के क्षेत्र में ग्राम पंचदेवरी के कछारी क्षेत्र में थर्मल ड्रोन की सहायता से हिंसक भेड़िए को देखा गया। हिंसक भेड़िए को रेस्क्यू करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन की विभिन्न टीमों के साथ जन जागरूकता का कार्यक्रम किया जा रहा है। पुलिस तथा वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से ग्रामों में गश्त कर रही है तथा सायंकाल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामवासियों से अपील की गयी कि वह अपने बच्चों का ख्याल रखें और घर के अन्दर दरवाजा बन्द करके ही सोयें।

आहरण वितरण अधिकारियों के साथ बैठक आज
बहराइच। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि प्रधान महालेखाकार के निरीक्षण दल द्वारा सामान्य भविष्य निधि से सम्बन्धित विसंगतियों के निराकरण, लेखे सम्बन्धी विसंगतियों एवं ए.सी./डी.सी. बिल, प्राप्त सहायता अनुदानों के सापेक्ष उपयोगिता प्रमाण पत्र पर विचार विमर्श किये जाने हेतु जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों के साथ आज 07 सितम्बर को पूर्वान्ह 11ः30 बजे कोषागार में बैठक आयोजित की गयी है।

नियम विरूद्ध संचालित माध्यमिक विद्यालयों के विरूद्ध संचालित होगा अभियान
बहराइच। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार अहिरवार ने जिले के राजकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि विद्यालय में प्रदान की गयी मान्यता के अनुरूप ही वर्ष 2024-25 में बोर्ड परीक्षा हेतु अर्ह विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिया जाय। प्रधानाचार्यों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यदि उनके विद्यालय परिक्षेत्र में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की मान्यता प्राप्त न करने वाले शिक्षण संस्थानों द्वारा किसी विशेष वर्ग की मान्यता न होने पर उससे सम्बन्धित प्रवेश दिये जाने अथवा कक्षायें संचालित की जाती है तो इसकी सूचना भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करायें। डीआईओएस ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशानुसार अवैध रूप में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट कक्षाओं अथवा अमान्य वर्गों/विषयों की कक्षाओं का संचालन करने वाले विद्यालयों के जिला स्तर पर सघन अभियान संचालित किया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नियम विरूद्ध विद्यालयों का संचालन पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु संस्तुति कर दी जायेगी।

मतदेय स्थलों के सम्भाजन सम्बन्धी बैठक 09 सितम्बर को
बहराइच। उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में अवस्थित मतदेय स्थलों के सम्भाजन की सूची का प्रकाशन 11 सितम्बर को प्रस्तावित है। तत्क्रम में मतदेय स्थलों की सूची का आलेख्य प्रकाशन से पूर्व 09 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई है। श्री रंजन ने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्री से अपेक्षा की है कि बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

मृतक अंजली के आश्रित के खाते में भेजी गई रू. 05 लाख की अहैतुक सहायता
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील महसी अन्तर्गत ग्राम गरेठीगुरूदत्तसिंह में 02 सितम्बर को देर रात्रि हिंसक वन्य जीव के हमले में मृतक अंजली पुत्री कमल के वारिस कमल पुत्र भगई, निवासी ग्राम गरेठीगुरूदत्तसिंह, तहसील महसी के बैंक खाते में अहैतुक सहायता (जनहानि) के रूप में रू. 05 लाख की सहायता राशि 04 सितम्बर को हस्तान्तरित कर दी गई है।

भेड़िए के हमले में बालक घायल
बहराइच। भेड़ियो के हमले का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। महसी तहसील के गांवो के आसपास से निकल कर भेड़िये अब जिला मुख्यालय के करीब के गांवो में पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार रात को घर के सामने दरवाजे पर खड़े बालक पर भेड़िया ने हमला कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गोलवा के मौजा यादवपुर निवासी मैकूलाल यादव का आठ वर्षीय पुत्र संगम लाल बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी भेड़िए ने उस पर हमला कर दिया। चीखपुकार सुन परिजनों के शोर मचाने पर भेड़िया भाग गया। जिससे वह घायल हो गया और चेहरे पर घाव के निशान हो गए। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उसका उपचार चल रहा है। हमले की सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। वही मुख्यालय के करीब के गांव में भेड़िया के हमले के बाद लोगों में दहशत का आलम बन गया है।

विद्युत लाइने टूटने के चलते तीन मवेशियों की मौत
स्कूल के सामने एचटी लाइन टूटकर गिरी, दो मवेशियों की जलकर मौत…रात होने से बड़ा हादसा टला
मिहीपुरवा/फखरपुर, बहराइच। जनपद के दो अलग-अलग गाँवो में विद्युत लाइनों के टूटने के चलते तीन मवेशियों की मौत हो गई। हादसा मिहीपुरवा व फखरपुर क्षेत्रों में हुआ। मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उर्रा में जर्जर अवस्था में एचटी लाइन है। इसी से बिजली आपूर्ति की जा रही है। गुरुवार रात एक बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय के सामने एचटी लाइन जमीन पर गिर गई। पास में ही बैठे दो मवेशी चपेट में आ गए। दोनों की जलकर मौत हो गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय होने के साथ मुख्य संपर्क मार्ग भी है। विद्यालय में सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन पढ़ने के लिए आते हैं। वहीं, फखरपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डिकौलिया में एलटी लाइन टूट कर गिर गयी। जिसकी चपेट में आकर सांड़ की मौत हो गई। क्षेत्र के लोगों ने अवर अभियंता और एसएसओ को फोन लगाया तो उनका नंबर ही बंद रहा। सूचना पाकर थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह पहुंचे। उन्होंने मौके का मुआयना किया।

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा
विशेश्वरगंज, बहराइच। एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को 3000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा। टीम लेखपाल को अपने साथ लेकर चली गई। गौरतलब हो विशेश्वरगंज थाने के मुंडेरवा सरहदी गांव निवासी अकबरी बेगम ने लेखपाल मोतीलाल से वरासत करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। लेखपाल ने वरासत करने के लिए रुपये की मांग की थी। इसके शिकायत महिला ने एंटी करप्शन यूनिट गोंडा से कर दी। इसके बाद शुक्रवार दोपहर में अकबरी बेगम ने रुपए देने के लिए लेखपाल ने महिला को पुरैना बुलाया। लेखपाल जैसे ही तीन हजार रूपये महिला से लेने लगा। वैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने उसे धर दबोचा। इसके लेखपाल को लेकर थाने लाई। यहां पर लेखपाल से टीम के सदस्य पूछताछ कर रही है। एंटीकरप्शन टीम की कार्यवाही के बाद हड़कम्प गया।

तालाब में पड़ा मिला लापता युवक का शव
विशेश्वरगंज, बहराइच। घर से एक दिन पूर्व निकले युवक का शव शुक्रवार को तालाब में पड़ा पाया गया। शव मिलने की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञातव्य हो कि विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के कुरसहा निवासी संदीप पाठक पुत्र कृष्ण बहादुर 32 वर्ष गुरुवार सुबह घर से निकले थे। इसके बाद वह घर नहीं आए। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार दोपहर एक बजे संदीप पाठक का शव ग्राम पंचायत के मजरा मधनगरा के तालाब में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

अपहरण के मुकदमें का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच। मोतीपुर पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में एक वांछित को गिरफ्तार किया गया। अभियोग से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र राजीव निवासी मझांव टेडिया थाना मोतीपुर को थाना क्षेत्र अन्तर्गत मूर्तिहा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पाक्सो एक्ट का वांछित गिरफ्तार
बहराइच। रामगांव पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुअसं. 406/2024 धारा 74/333/351 (3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना रामगांव में वांछित अभियुक्त दिलीराम पुत्र बदलू उम्र करीब 32 वर्ष निवासी गुलहरिया थाना रामगांव को मुखबिर की मदद से आर्यावर्त बैंक गम्भीरवा बाजार के पास से पुलिस हिरासत में लिया गया।

स्मैक, बाइक व तीन एंड्राइड फोन के साथ दो गिरफ्तार
बहराइच। दरगाह पुलिस द्वारा 46.50 ग्राम अवैध स्मैक, एक मोटरसाइकिल व 03 एंड्राइड फोन के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर खास की सूचना पर 05 सितम्बर को गेंद घर ग्राउण्ड के पास से दो अभियुक्तों मो मुखलरीन उर्फ गुलफाम पुत्र मो. सलीम निवासी धकुट्टीपुरा थाना कोतवाली नगर व मेराज पुत्र जलाल कुरैशी निवासी काजी कटरा सलारगंज को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध स्मैक पाउडर कुल 46.50 ग्राम व एक अदद मोटर साइकिल व तीन अदद एण्ड्रायड मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।


90 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस द्वारा 10 पेटी झूम ब्राण्ड देशी शराब कुल 90 लीटर शराब के साथ एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त राजितराम विश्वकर्मा पुत्र सेवकराम निवासी मसूदनगर बस्थनवा थाना कोतवाली नानपारा को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें