ब्रेकिंग

संस्थान महिलाओं को रोजगारपकर प्रशिक्षण देकर बना रहा आत्मनिर्भर

तहसीलदार नानपारा की अगुवाई में राजस्व टीम ने की कार्रवाई

सभी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाएः दिनेश प्रताप

कार व तीन मोबाइल बरामद

संचालन रामदीन गौतम संगठन उपाध्यक्ष ने किया

Ad

सांसद ने फीता काटकर किया ओवरब्रिज का लोकार्पण : ओवरब्रिज के शुरू होने से बहराइच के साथ-साथ जनपद श्रावस्ती, गोण्डा व बलरामपुर के लोगों का आवागमन अब सुगम होगा

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Jun 17, 2026

बहराइच। नगर के चुंगी नाका के पास बहराइच-गोण्डा मार्ग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का लोकार्पण बुधवार प्रातः11 बजे किया गया। सांसद बहराइच आनन्द गौड़ ने फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू होने से लोगों को लम्बे समय से चली आ रही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 27 करोड़ की लागत से बना यह ओवरब्रिज पिछले तीन साल से बन रहा था। जिसे अब जनता के लिए खोल दिया गया है। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले घण्टों जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस ओवरब्रिज के शुरू होने से बहराइच के साथ-साथ जनपद श्रावस्ती, गोण्डा व बलरामपुर के लोगों का आवागमन अब सुगम होगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें