ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान

युवक द्वारा महिला के पति के मोबाइल पर पत्नी की भेजी थी आपत्तिजनक फोटो
बहराइच। युवक द्वारा महिला के पति के मोबाइल पर पत्नी की आपत्तिजनक फोटो भेजने के बाद पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के चलते पत्नी ने फांसी लगाकर लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम उदनपुरवा ठोरिया गांव निवासी प्रियंका देवी 21 की शादी 10 मई 2023 को पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परासिया आलम निवासी अमन कुमार के साथ हुआ था। मृतका की मां लालवंती देवी ने बताया कि गांव निवासी सुनील कुमार ने प्रियंका के पति के व्हाट्सएप पर प्रियंका की आपत्तिजनक फोटो भेज दी। जिस पर पति नाराज हो गया। उसने रात में पत्नी से विवाद किया। विवाद से नाराज युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में क्षेत्राधिकार आनंद कुमार राय ने बताया कि एक विवाहिता की फंदे पर लटकने से मौत हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि मृतक महिला की मां लालवंती देवी द्वारा लगाए गए आरोप की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें