जाफर इमाम रिजवी बने शिया समाज के जिलाध्यक्ष : जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 18, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। रुपईडीहा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता जाफर इमाम रिजवी को ऑल इंडिया शिया समाज का बहराइच जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने उनके अनुभव, सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर नानपारा, बहराइच, कैसरगंज, जरवल और पयागपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की अंजुमनों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी। नानपारा के लोगों ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जाफर इमाम रिजवी ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन को मजबूत करेंगे। साथ ही शिया समाज सहित जरूरतमंदों की समस्याओं के समाधान और उनके हक-अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन