ब्रेकिंग

परिजनों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस हुआ निलंबित, 01 को कारण बताओ नोटिस जारी

जिलाधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया वेयर हाउस

राशन कार्ड धारकों को अनावश्यक परेशान न करने के दिए निर्देश

क्रय केन्द्रों पर किसानों न हो किसी प्रकार की असुविधा

Ad

घर में सो रहे बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, सिर व कंधा जख्मी : परिजनों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 18, 2026

बिछिया, बहराइच। जनपद के कतर्नियाघाट वन रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत चहलवा में सरयू नहर के बगल में स्थित चमन चौराहा गाँव में बुधवार की रात 3.30 बजे घर में सो रहे गाँव निवासी भिरघू 65 पुत्र शिव पूजन पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमला करते ही बुजुर्ग शोर मचाने लगा। जिस पर परिवार के अन्य लोग उठ गए और हाका लगाने लगे। तभी तेंदुआ बुजुर्ग को छोड़कर नहर की ओर भाग गया। हमले मे बुजुर्ग के सिर और कंधे मे जख्म हुआ है जिसे लोग आनन फानन मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली इलाज के लिए ले गए। जहाँ उन्हें सीएचसी मिहीपुरवा के लिए रेफर कर दिया। एम्बुलेंसकर्मी ईएमटी मनमोहन वर्मा और पायलट विजय कुमार ने बताया कि जब वे लोग एम्बुलेंस पीएचसी के लिए ले जा रहे थे तब तेंदुआ उनके एम्बुलेंस के सामने आ गया जो सड़क पार करते हुए नहर किनारे झाड़ियों में चला गया। घटना की सूचना पर रेंजर आशीष गौड़ ने वन रक्षक कौशल किशोर सिंह व वाचर अमरजीत को मौके पर भेजा जो घायल को सीएचसी मिहीपुरवा तक इलाज के लिए ले गए। राजू रेसर व प्रधान प्रतिनिधि प्रीतम निषाद ने कहा कि तेंदुआ आए दिन गाँव मे दस्तक दे रहा है। उन्होंने गाँव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक का टूटा पैर

रुपईडीहा, बहराइच। नेपालगंज रोड पर राना पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 वर्षीय उमेश पुत्र रामफेरन निवासी ग्राम बंजरिया गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार से आ रही थीं। इसी दौरान राना पेट्रोल पंप के सामने दोनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपालगंज रोड स्थित राना पेट्रोल पंप के सामने आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के चलते यह स्थान दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील बनता जा रहा है। इसके बावजूद यहां यातायात नियंत्रण और वाहनों की गति पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से दुर्घटना संभावित इस स्थान पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें