ब्रेकिंग

परिजनों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस हुआ निलंबित, 01 को कारण बताओ नोटिस जारी

जिलाधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया वेयर हाउस

राशन कार्ड धारकों को अनावश्यक परेशान न करने के दिए निर्देश

क्रय केन्द्रों पर किसानों न हो किसी प्रकार की असुविधा

Ad

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस : किसानों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के दिये निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 18, 2026

बहराइच। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ आयोजित किया गया। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित किसानों से कहा कि वह किसान दिवस बैठक में अपने सुझाव या शिकायत लिखित रूप में दिया करें, जिससे उसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा सके। उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपनी समस्याएं शिकायतें कन्ट्रोल रूम तथा व्यक्तिगत रूप से मिलकर दे सकते हैं, जिसका निस्तारण उनके द्वारा प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। बैठक के दौरान जिला कृषि अधिकारी से जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता, नहरों तथा नलकूपो के संचालन आदि की समीक्षा सम्बन्धित अधिकारियों से की गयी। सरजू नहर खण्ड-5 के अधिशाषी अभियन्ता की अनुपस्थिति पर इनका वेतन रोकनेे के निर्देश दिये। धान खरीद सत्यापन के सम्बंध में बताया कि कुल 577 आवेदनों में से 457 का सत्यापन हो गया है 120 सत्यापन बचे है जो जल्द हो जायेगा। चकबन्दी से आच्छादित ग्रामों के किसानों का मैनुअल धान क्रय किया जायेगा। जिसके लिए खतौनी/खसरा प्रस्तुत करना होगा। राजकीय नलकूपों की समीक्षा में पाया गया कि जनपद में 15 नलकूप बंद है जिसे पांच दिवस के अन्दर प्रत्येक दशा में संचालित करवाने के निर्देश दिये गये। अन्यथा सम्बन्धित जेई दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें