ब्रेकिंग

परिजनों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस हुआ निलंबित, 01 को कारण बताओ नोटिस जारी

जिलाधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया वेयर हाउस

राशन कार्ड धारकों को अनावश्यक परेशान न करने के दिए निर्देश

क्रय केन्द्रों पर किसानों न हो किसी प्रकार की असुविधा

Ad

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति कार्यालय का किया औचक निरीक्षण : राशन कार्ड धारकों को अनावश्यक परेशान न करने के दिए निर्देश

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 18, 2026

बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता के साथ जिला पूर्ति कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनगणना के दृष्टिगत संचालित स्वगणना अभियान की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन कर्मचारियों द्वारा अभी तक स्वगणना की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई है, वे तत्काल अपनी स्वगणना पूर्ण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि राशन कार्ड धारकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। राशन कार्ड से सम्बन्धित समस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण किया जाए। पात्र लाभार्थियों को शासन की मंशानुरूप खाद्यान्न एवं अन्य अनुमन्य सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें