ब्रेकिंग

परिजनों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस हुआ निलंबित, 01 को कारण बताओ नोटिस जारी

जिलाधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया वेयर हाउस

राशन कार्ड धारकों को अनावश्यक परेशान न करने के दिए निर्देश

क्रय केन्द्रों पर किसानों न हो किसी प्रकार की असुविधा

Ad

श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल के पेराई सत्र का हुआ शुभारंभ : विधायक नानपारा, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हवन-पूजन कर किया उद्घाटन

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 18, 2026

बहराइच। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, प्रधान प्रबंधक यादव भूमिका राज बहादुर व अन्य अतिथियांे के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल्स लि. नानपारा के 43वें गन्ना पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात विधायक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर गन्ना पेराई सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मिल परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण रहा। मिल प्रबंधन एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इससे पूर्व पेराई सत्र के शुभारम्भ अवसर पर मिल में हवन पूजा, बैल पूजन, कॉटा पूजन इत्यादि कार्यक्रम परम्परागत से सम्पन्न हुए। इसके पश्चात अतिथियों ने मिल गेट पर पहली तौल कराने बैलगाड़ी से आए दर्शनपुरवा के सुखविंदर सिंह व ट्रैक्टर से आए खुद्दाभारी के रामसुख के ट्रैक्टर व सुखविंदर सिंह के बैलगाड़ी का पूजनकर किसानों को सम्मानित कर कांटे का पूजन कर पहली तौलकर शुरू कराया। तदोपरान्त अतिथियों ने फीता काटा औऱ कांटे पर नारियल फोड़ने के बाद पहली गन्ना तौल की शुरुआत कर गन्ना कृषकों के साथ ढोला में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें