सीडीओ द्वारा उर्वरक बिक्री केंद्रों का किया औचक निरीक्षण : 01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस हुआ निलंबित, 01 को कारण बताओ नोटिस जारी
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 18, 2026
बहराइच। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा मंगलवार को उर्वरक बिक्री केंद्रों एवं सहकारी समितियों आईएफएफडीसी केंद्र टिकोरा मोड़, मनीष ट्रेडर्स, बेड़नापुर, कटहा सहकारी संघ बेडनापुर एवं साधन सहकारी समिति ललईबाग का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्टाक में अनियमितता के कारण आईएफएफडीसी केंद्र टिकोरा मोड़ का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा अभिलेख अपूर्ण पाये जाने पर मनीष ट्रेडर्स को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उपरोक्त दोनों विक्रेताओं के विरूद्ध की जांच के उपरान्त नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। श्री धनवंता द्वारा सभी उर्वरक विक्रेताओं एवं साधन सहकारी समितियों को पारदर्शी तरीके से शासन द्वारा निर्धारित मूल्य पर उर्वरक बिक्री करने के निर्देश दिए गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में इस समय कुल 30620 मैट्रिक टन यूरिया, 5845 मेट्रिक टन डीएपी, 1065 मैट्रिक टन टीएसपी, 7511 मैट्रिक टन एनपीके तथा 16482 मैट्रिक टन सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है। वर्तमान समय में सहकारिता के 141 व प्राइवेट सेक्टर के 1357 बिक्रय केंद्र चल रहे हैं उन सभी पर निरंतर डीएपी, यूरिया एवं एनपीके की सप्लाई की जा रही। सहायक निबंधक सहकारिता को निर्देशित किया कि सभी समितियों पर निरंतर एवं पारदर्शी तरीके से डीएपी उर्वरक की सप्लाई की जाए इसमें कोई भी शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन