सम्मानित हुए राष्ट्रीय रिकार्ड धारी एथलीट अर्नव सिंह : अर्नव ने बताया कि उनका सपना भारत के लिये मेडल प्राप्त करना है
Kunwar Diwakar Singh
Wed, Nov 18, 2026
बहराइच। एथलेटिक्स खेल में जिले का नाम रोशन कर रहे अर्नव सिंह का कपूरथला स्थित आडीटोरियम में आयोजित समारोह में एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा सम्मानित किया गया। मूलतः फखरपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सराय अली के रहने वाले अर्नव के पिता अश्वनी कुमार सिंह पेशे से किसान व माता लक्ष्मी सिंह गृहणी है। अर्नव नगर स्थित महराज सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 9 के छात्र है। अर्नव ने 41वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता चेन्नई में अंडर 16 वर्ग में पैथालान इवेंट में राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता हैं। 37वीं नार्थ जोन जूनियर चैम्पियनशिप उत्तराखंड में भी पैथालान इवेंट में गोल्ड मेडलिस्ट रहे है। हाल ही में 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिता शिवपुरी मध्यप्रदेश में 400 गुणा 4 रिले दौड़ में अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। अर्नव ने बताया कि उनका सपना भारत के लिये मेडल प्राप्त करना है। जिससे उनके गांव का और जिले का नाम वैश्विक पटल पर देखा जाए। इस दौरान एथेलेटिक्स सचिव अटल सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन