ब्रेकिंग

परिजनों के शोर मचाने पर भागा तेंदुआ

01 उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस हुआ निलंबित, 01 को कारण बताओ नोटिस जारी

जिलाधिकारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खोला गया वेयर हाउस

राशन कार्ड धारकों को अनावश्यक परेशान न करने के दिए निर्देश

क्रय केन्द्रों पर किसानों न हो किसी प्रकार की असुविधा

Ad

धान क्रय केन्द्रों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण : क्रय केन्द्रों पर किसानों न हो किसी प्रकार की असुविधा

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 18, 2026

बहराइच। खरीफ विपणन वर्ष में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत जनपद में संचालित धान खरीद प्रक्रिया का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कृषि उत्पादन मण्डी समिति नानपारा स्थित क्रय एजेन्सी विपणन शाखा के 08 धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 08 केन्द्रों पर 107 कृषको से 7979 कुन्तल धान की खरीद हो चुकी है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र पर मौजूद कृषकों से संवाद करते हुए क्रय केन्द्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं के बारे में भी फीड बैक प्राप्त किया। जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने अपने केन्द्र को आवंटित किये गये क्रय लक्ष्य की पूर्ति की जाए तथा किसानो को किसी प्रकार की कोई असुविधा उत्पन्न न होने पायें। किसानों के धान को नमी के नाम पर किसी प्रकार की कोई कटौती न की जाए तथा क्रय केन्द्रों पर कृषकों के बैठने एवं पेयजल इत्यादि का भी प्रबन्ध रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, उप जिलाधिकारी नानपारा प्रकाश सिंह, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें