ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

पद यात्रा निकाल कर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान : इन्दिरा गांधी व लक्ष्मीबाई के त्याग, संघर्ष और बलिदान से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Nov 19, 2025

कैसरगंज, बहराइच। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती पर बुधवार को कांग्रेसजनों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मझारा तौकली में पीड़ितजनों को सामान्य दवाएं बांटा तथा मुंह मीठा कराया। इस आदमपुर रेवली से ककरी बोद्धवा तक तटबंध का नाम ठाकुर हुकुम सिंह के नाम से करने हेतु सामूहिक रूप से प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनय सिंह ने कहा कि प्रियदर्शिनी इन्दिरा गांधी तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई के त्याग तपस्या संघर्ष और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि वर्तमान समय में व्याप्त चुनौतियों का लामबंद होकर सामना किया जा सके। जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष विष्णु यादव ने कहा कि 14 दिसंबर से 28 दिसंबर तक घाघरा घाट से गांधी पार्क नानपारा तक 115 किलोमीटर पद यात्रा निकाल कर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। कांग्रेस नेत्री मालती पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा वीरांगना लक्ष्मीबाई की तरह हम सभी महिलाओं को भी देश समाज के लिए आगे आना होगा। संचालन कांग्रेस नेता रविंद्र स्वरूप ने किया। इस अवसर पर अमिताभ वर्मा, रंजीत यादव, राम मोहन, बृजेश यादव, सुनीता गौतम, राधा देवी, बनवारी लाल, रंजीत कुमार सिंह आदि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें