पुण्यतिथि पर याद किए गए स्व.बालेश्वर लाल, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि : हम सभी को बालेश्वर लाल के चरित्र से सीख लेने एवं उसे आत्सात करने की आवश्यकता
Kunwar Diwakar Singh
Tue, May 27, 2025
बहराइच। ग्रामीण पत्रकार एशो.की जिला इकाई द्वारा एशो.के संस्थापक अध्यक्ष स्व.बालेश्वर लाल की 38वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कलेक्टेªट परिसर के सेनानी भवन में वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इस मौके पर एशो.की जिला इकाई का गठन किया गया। सेनानी भवन में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता एशो.की जिला इकाई के अध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह ने की। सबसे पहले स्व.बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी का संचालन करते हुए रईस सिद्दीकी ने स्व.बालेश्वर लाल का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। जिलाध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह ने स्व.बालेश्वर लाल के संघर्षों, त्याग और समर्पण पर प्रकाश डाला। श्री सिंह ने बालेश्वर लाल के चरित्र से सीख लेने एवं उसे आत्सात करने की आवश्यकता बतायी। गोष्ठी की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महासचिव अजय शर्मा ने ग्रामीण पत्रकारों की दुश्वारियां का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एशो.देवीपाटन मण्डल के महासचिव बी.एस.परिहार ने भी ग्रामीण पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली कठिनाईयों पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगठन के विस्तार की रूपरेखा प्रस्तुत की। वरिष्ठ पत्रकार रफीक उल्ला गुड्डू, एस.एस.कादरी ने पत्रकारिता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों के अनुभव को साझा किया। ग्रामीण पत्रकार एशो.जिला इकाई के पदाधिकारियों में संरक्षक के रूप में कुलदीप यादव, अध्यक्ष कुंवर दिवाकर सिंह, उपाध्यक्ष राज कुमार तिवारी, अजमल शाह-कोषाध्यक्ष हनुमान प्रसाद गुप्ता, महासचिव अजय शर्मा, संगठन मंत्री बी.एस.परिहार, कार्यकारिणी सदस्यों में जे.पी.गुप्ता, विद्या भूषण सिंह, राजा बाबू, बाबू अली आदि को सर्वसम्मति से चुना गया। श्रद्धांजलि देने वाले अन्य प्रमुख पत्रकारों में नेपाल से आये शेर सिंह, मटेरा से आये आमिर अली सहित दर्जनों पत्रकार शामिल रहे। अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कुंवर दिवाकर सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन