ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

डाक चौपाल आयोजित कर दी गई योजनाओं की जानकारियां : ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए गए

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 7, 2025

जरवलरोड, बहराइच। डाक विभाग की ओर से शुक्रवार को जरवलरोड शाखा अंतर्गत ग्राम पंचायत तपेसिपाह में डाक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें आमजन को डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के तरीके भी बताए। उपमंडल निरीक्षक कैसरगंज पी.सी.त्रिपाठी ने बताया कि डाक चौपाल का उद्देश्य विभाग की योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाना है। चौपाल में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक, डाकघर बचत बैंक तथा डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओं की जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत कराया है। इस दौरान डाक सर्वेक्षक कैसरगंज दिनेश कुमार पाण्डेय, उप डाकपाल जरवलरोड विजय कुमार गुप्ता, शाखा पोस्ट मास्टर तपेसिपाह पूजा भारती, डाक वितरक मोहित, सर्वजीत कश्यप समेत ग्राम प्रधान उमेश गुप्ता, राघव राम चौहान, जगदीश यादव, श्रवन, किशन, राजकुमार जायसवाल, राम नारायण समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें