ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

कार की ठोकर से नवयुवक की मौत : अपनी बहन के घर बढ़ोली जा रहा था

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Jul 15, 2025

कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैसरगंज अंतर्गत लखनऊ- बहराइच राजमार्ग स्थित बढौली सर्वों ढाबा के निकट कैसरगंज से जरवल जा रहा राहिल पुत्र मोहम्मद नफीस उम्र लगभग 18 वर्ष अपनी मोटरसाइकिल से अपनी बहन के घर बढौली जा रहा था कि सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि सामने खड़ी डंपर से जा टकराई। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार चालक अनियंत्रित होकर इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाते ही गांव में कोहराम मच गया। कैसरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरयू नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी खैरीघाट पुलिस

खैरीघाट, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सरयू नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खैरीघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम बुलाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खैरीघाट थाना प्रभारी सूरज कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जिसमें हत्या, आत्महत्या या दुर्घटना की संभावना को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें