ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

पिकअप पर लदा 860 किलोग्राम अखरोट बरामद, चालक गिरफ्तार : नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Dec 8, 2025

रूपईडीहा, बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 86 बोरी अखरोट के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। सीमा पर अवैध व्यापार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए 59 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल नानपारा द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। सीमा चौकी बलईगांव द्वारा विशेष सूचना के आधार पर वीपी संख्या 663/3 से लगभग 1 किमी दूर सोहनी बलईगांव में उप निरीक्षक/सामान्य रवि कुमार सहित चार अन्य के साथ एक नाका लगाया गया। नाका टीम ने बलईगांव से मिहीपुरवा की ओर जा रहे एक महिंद्रा बोलेरो पिक-अप वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन में भारी मात्रा में अखरोट से भरी 86 बोरियाँ (प्रत्येक 10 किलोग्राम, कुल 860 किलोग्राम) बरामद की गईं। पूछताछ में चालक ने अपना नाम-राजगुरु पुत्र रमाशंकर निवासी ग्राम सर्रा कलां जिला बहराइच बताते हुए स्वीकार किया कि यह अखरोट नेपाल से अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में डंप किया गया था और आगे मिहीपुरवा ले जाया जा रहा था। चालक किसी भी प्रकार के वैध दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सका। उक्त सामान को कस्टम्स एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत संदिग्ध तस्करी का माल मानते हुए जब्त किया गया। जब्त किए गए अखरोट, वाहन तथा पकड़े गए व्यक्ति को कस्टम्स विभाग मिहीपुरवा को आगे की विधिक कार्रवाई हेतु विधिवत रूप से सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें